संख्या प्रणाली प्रश्न 17

# # # प्रश्न: श्रृंखला S₁ की चार लगातार सम संख्याओं का औसत 31 है। यदि श्रृंखला S₂ की पाँच लगातार विषम संख्याओं की न्यूनतम संख्या, S₁ की दूसरी सबसे बड़ी संख्या से 13 कम है, तो S₁ की सबसे बड़ी संख्या और S₂ की सबसे बड़ी संख्या का अंतर क्या है?

(1) 7
(2) 13
(3) 5
(4) 9
(5) 11

(IBPS RRBs Officer Pre 11.08.2018)

[[Sc_marker_0]]

उत्तर: (1)

हल:
4 लगातार सम संख्याएँ ⇒ x, x+2, x+4, x+6
∴ x + x+2 + x+4 + x+6 = 31 × 4
⇒ 4x + 12 = 124
⇒ 4(x + 3) = 124
⇒ x + 3 = 124/4 = 31
⇒ x = 31 – 3 = 28

∴ दूसरी सबसे बड़ी सम संख्या = x + 4 = 28 + 4 = 32
∴ S₂ की पहली संख्या = 32 – 13 = 19
∴ S₂ की सबसे बड़ी संख्या = 19 + 8 = 27
S₁ की सबसे बड़ी संख्या = 34

अभीष्ट अंतर = 34 – 27 = 7

[[Sc_marker_1]]