संख्या श्रृंखला प्रश्न 116

प्रश्न-

प्रश्न चिह्न (?) के स्थान पर क्या आएगा

$S_{1}$ 5 धनात्मक संख्याओं की एक आरोही श्रृंखला है, जिसमें $S_{1}$ की दो क्रमागत संख्याओं के बीच का अंतर 3 है। $S_{1}$ की सबसे छोटी संख्या 13 है। यदि $S_{1}$ की दूसरी सबसे बड़ी संख्या, 4 क्रमागत धनात्मक संख्याओं की एक अन्य श्रृंखला $(S_{2})$ की सबसे छोटी संख्या से 2 अधिक है, तो $S_{2}$ का औसत क्या है?

(1) 21.5

(2) 26

(3) 22.5

(4) 23

(5) 23.4

(IBPS Bank PO/MT CWE-VII (Prelim Exam) 14.10.2017)

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1)

श्रृंखला $S_{1}$ की संख्याएँ $\Rightarrow 13,16,19,22$ और 25

प्रश्न के अनुसार,

श्रृंखला $S_{2}$ की सबसे छोटी संख्या $=22-2=20$

श्रृंखला $S_{2}$ की संख्याएँ $\Rightarrow 20,21,22 $ और $23 $

$\therefore \quad$ अभीष्ट औसत $=\frac{20+21+22+23}{4}$ $=\frac{86}{4}=21.5$