विविध प्रश्न 93

  1. एक नाव द्वारा किसी निश्चित दूरी को धारा के विपरीत तय करने में लगा समय, उसी दूरी को धारा के अनुकूल तय करने में लगे समय से 50% अधिक है। यदि धारा की चाल 3 km/h हो, तो शांत जल में नाव की चाल क्या है?

(1) 10

(2) 12

(3) 13

(4) 15

(5) 16

(इंडियन बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर SO परीक्षा, 08.03.2020)

Show Answer

सही उत्तर: 93. (4)

हल: 93. (4) शांत जल में नाव की चाल = x km/h (मान लीजिए)

∴ धारा के अनुकूल दर

= (x + 3) km/h

धारा के विपरीत दर

= (x − 3) km/h

मान लीजिए आवश्यक दूरी y km है।

[ \begin{aligned} & \text{समय} = \frac{\text{दूरी}}{\text{चाल}} \ & \therefore \frac{y}{x-3} = \frac{y}{x+3} \times \frac{150}{100} = \frac{y}{x+3} \times \frac{3}{2} \ & \quad \Rightarrow 2(x+3) = 3(x-3) \end{aligned} ]

\Rightarrow 2x + 6 = 3x - 9

\Rightarrow 3x - 2x = 9 + 6

\Rightarrow x = 15 km/h