विविध प्रश्न 86

८६. एक नाव धारा के अनुकूल चलते हुए एक निश्चित दूरी तय करने में २४० मिनट लेती है और उसी दूरी को धारा के प्रतिकूल चलते हुए तय करने में ५२८ मिनट लेती है। नाव की शांत जल में चाल और जल धारा की चाल के बीच क्रमशः अनुपात क्या है?

(१) $4: 1$

(२) $5: 2$

(३) $8: 3$

(४) $6: 5$

(५) $3: 1$

(IBPS RRBs Officer Scale-I CWE Main Exam, १३.१०.२०१९)

Show Answer

सही उत्तर: ८६. (३)

हल: ८६. (३) शांत जल में नाव की चाल $=\mathrm{b} $ $\mathrm{km} / \mathrm{min}$ और धारा की चाल $=\mathrm{c}$ $ \mathrm{km} /$ minute

$\therefore$ धारा के प्रतिकूल चाल $=(\mathrm{b}-\mathrm{c}) $ $\mathrm{km} /$ minute

$\therefore$ धारा के अनुकूल चाल

$=(\mathrm{b}+\mathrm{c}) $ $\mathrm{km} /$ minute

$\therefore(\mathrm{b}-\mathrm{c}) \times 528=(\mathrm{b}+\mathrm{c}) \times 240$

$\Rightarrow(\mathrm{b}-\mathrm{c}) \times 11=(\mathrm{b}+\mathrm{c}) \times 5$

$\Rightarrow 11 \mathrm{b}-11 \mathrm{c}=5 \mathrm{b}+5 \mathrm{c}$

$\Rightarrow 6 \mathrm{b}=16 \mathrm{c}$

$\Rightarrow \frac{b}{c}=\frac{16}{6}=\frac{8}{3}=8: 3$