विविध प्रश्न 84

  1. एक नाव 24 मिनट में 20 किमी धारा के अनुकूल दूरी तय कर सकती है। शांत जल में नाव की चाल और धारा की चाल का अनुपात 4:1 है। नाव 15 किमी धारा के प्रतिकूल दूरी तय करने में कितना समय लेगी?

(1) 25 मिनट

(2) 30 मिनट

(3) 33 मिनट

(4) 28 मिनट

(5) 23 मिनट

IBPS Bank PO/MT CWE (Main Exam) 30.11.2019

Show Answer

सही उत्तर: 84. (2)

हल: 84. (2) धारा के अनुकूल चाल $=\frac{\text { दूरी }}{\text { समय }}$

$=\left(\frac{20}{24}\right) \times 60 $ $\mathrm{किमी/घं}$

$=50$ $ \mathrm{किमी}/\mathrm{घं}$

शांत जल में चाल : धारा की चाल $=4: 1=4 x: x$

$\Rightarrow$ धारा के अनुकूल चाल $=4 x+x=5 x$

$\Rightarrow 5 x=50 \Rightarrow x=10$

$\therefore$ धारा के प्रतिकूल चाल $=4 x-x=3 x$

$=3 \times 10=30$ $ \mathrm{किमी/घं}$.

$\therefore$ लिया गया समय $=\left(\frac{15}{30}\right) \times 60$ मिनट

$=30$ मिनट