विविध प्रश्न 81
- कार A शहर को 5 pm पर छोड़ती है और 30 km/hr की गति से चलाई जाती है। 3 घंटे बाद, एक अन्य कार B शहर को उसी दिशा में छोड़ती है जैसे कार A। कार B कितने समय में कार A से 12 km आगे होगी यदि कार B की गति 50 km/hr है?
(1) 5 घंटे
(2) 4 घंटे 12 मिनट
(3) 8 घंटे
(4) 5 घंटे 6 मिनट
(5) 12 घंटे
IBPS Bank PO/MT CWE (Prelim Exam) 12.10.2019
Show Answer
सही उत्तर: 81. (4)
हल: 81. (4) सापेक्ष गति
=(50-30) kmph
=20 kmph
कार A द्वारा 3 घंटे में तय की गई दूरी =30 × 3=90 km
इसलिए, कार B को (90+12) km=102 km की दूरी तय करनी है।
∴ आवश्यक समय
=102/20=51/10 घंटे
=5 1/10 घंटे
=5 घंटे 6 मिनट