विविध प्रश्न 78
- दो ट्रेनें, प्रत्येक 150 मीटर लंबी, विपरीत दिशाओं में चल रही हैं। वे एक-दूसरे को 12 सेकंड में पार करती हैं। यदि एक ट्रेन दूसरी ट्रेन की तुलना में ढाई गुना तेज चल रही हो, तो तेज ट्रेन की चाल ज्ञात कीजिए। (किमी/घंटा में)
(1) 64
(2) 45
(3) 32
(4) 60
(5) 50
IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 17.08.2019
Show Answer
सही उत्तर: 78. (1)
हल: 78. (1) ट्रेनें विपरीत दिशाओं में चल रही हैं।
यदि एक ट्रेन की चाल $x$ मी/से हो,
तो दूसरी ट्रेन की चाल $=\frac{5x}{2}$ मी/से होगी।
$\therefore$ सापेक्ष चाल $=x+\frac{5x}{2}$
$=\frac{7x}{2}$ मी/से।
प्रश्नानुसार,
सापेक्ष चाल $=\frac{\text{दोनों ट्रेनों की कुल लंबाई}}{\text{पार करने में लिया गया समय}}$
$\Rightarrow \frac{7x}{2}=\frac{300}{12}=25$
$\Rightarrow x=\frac{25\times 2}{7}$
$=\frac{50}{7}$ मीटर/सेकंड
$\therearrow$ तेज ट्रेन की चाल
$=\left(\frac{5}{2}\times\frac{50}{7}\times\frac{18}{5}\right)$ किमी/घंटा।
$\approx 64$ किमी/घंटा।