विविध प्रश्न 66
- दो संख्याओं का अंतर 18 है और उनका म.स.प. (H.C.F.) और ल.स.प. (L.C.M.) क्रमशः 6 और 168 है। इन दोनों संख्याओं के वर्गों का योग कितना है?
(1) 2280
(2) 2260
(3) 2420
(4) 2340
(5) 2380
(IBPS Specialist Officer CWE (Prelim Exam) 31.01.2019)
Show Answer
सही उत्तर: 66. (4)
हल: 66. (4) माना संख्याएँ $x$ और $x$ $+18$ हैं
$\therefore$ संख्याओं का गुणनफल
$=\mathrm{HCF} \times \mathrm{LCM}$
$\Rightarrow x(x+18)=6 \times 168$
$=6 \times 4 \times 42$
$\Rightarrow x(x+18)=24 \times 42$
$=24(24+18)$
$\therefore x=24$
$\therefore$ दूसरी संख्या
$=24+18=42$
$\therefore$ अभीष्ट योग
$=(24)^{2}+(42)^{2}$
$=576+1764=2340$
या
संख्याएँ $=a$ और $b$ जहाँ $a>b$
$\therefore a-b=18$ और $a b=6 \times 168$
$\therefore a^{2}+b^{2}=(a-b)^{2}+2 a b$
$=(18)^{2}+2 \times 6 \times 168$
$=324+2016=2340$