विविध प्रश्न 65
दिए गए प्रश्नों में दो मात्राएँ दी गई हैं। एक को मात्रा-I और दूसरे को मात्रा-II कहा गया है। आपको इन दोनों मात्राओं के बीच संबंध निर्धारित करना है और नीचे दिए गए उपयुक्त विकल्प चुनने हैं :
(1) मात्रा-I $>$ मात्रा-II
(2) मात्रा-I $<$ मात्रा-II
(3) मात्रा-I $\leq$ मात्रा-II
(4) मात्रा-I $\geq$ मात्रा-II
(5) मात्रा-I = मात्रा-II (या) संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता
(कैनरा बैंक पीओ परीक्षा, 23.12.2018)
- एक वर्गाकार बगीचे (A) की भुजा, एक आयताकार बगीचे (B) की चौड़ाई के बराबर है। बगीचे B की लंबाई और चौड़ाई के बीच क्रमशः अनुपात 5 : 4 है। बगीचे A की बाड़ लगाने की लागत, बगीचे B की बाड़ लगाने की लागत से 30 रुपये कम है। (दोनों की दर 5 रुपये प्रति मीटर है)
मात्राएँ :
I. बगीचे B की लंबाई।
II. 20 मीटर
Show Answer
सही उत्तर: 65. (2)
हल: 65. (2) आयताकार बगीचे की लंबाई = 5x मीटर
चौड़ाई = 4x मीटर
∴ वर्गाकार बगीचे की भुजा
= 4x मीटर
प्रश्नानुसार,
2(5x + 4x) × 5 − 4 × 4x × 5 = 30
⇒ 90x − 80x = 30
⇒ 10x = 30 ⇒ x = 3
मात्रा I : बगीचे B की लंबाई = 5 × 3 = 15 मीटर
∴ मात्रा I < मात्रा II