विविध प्रश्न 61

दिए गए प्रश्नों में दो मात्राएँ दी गई हैं। एक को मात्रा-I और दूसरे को मात्रा-II कहा गया है। आपको इन दोनों मात्राओं के बीच संबंध निर्धारित करना है और नीचे दिए गए विकल्पों में से उपयुक्त विकल्प चुनना है :

(1) मात्रा-I $>$ मात्रा-II

(2) मात्रा-I $<$ मात्रा-II

(3) मात्रा-I $\leq$ मात्रा-II

(4) मात्रा-I $\geq$ मात्रा-II

(5) मात्रा-I = मात्रा-II (या) संबंध स्थापित नहीं किया जा सकता

(Canara Bank PO Exam, 23.12.2018)

  1. A और B ने एक व्यवसाय शुरू किया। व्यवसाय की शुरुआत से आठ महीने बाद, A ने छोड़ दिया और C शामिल हो गया। B द्वारा निवेश की गई राशि A द्वारा निवेश की गई राशि से दोगुनी थी। C द्वारा निवेश की गई राशि A द्वारा निवेश की गई राशि से तीन गुनी थी। B को कुल वार्षिक लाभ में से Rs. 252 का हिस्सा मिला।

मात्राएँ:

I. कुल वार्षिक लाभ

II. Rs. 9000

Show Answer

सही उत्तर: 61. (2)

हल: 61. (2) A का निवेश = Rs. $x$

$\therefore$ B का निवेश $=$ Rs. $2 x$

C का निवेश $=$ Rs. $3 x$

$\therefore$ एक महीने के लिए A, B और C के समतुल्य पूँजियों का अनुपात

$=x \times 8: 2 x \times 12: 3 x \times 4$

$=2: 6: 3$

अनुपात के पदों का योग

$=2+6+3=11$

$\therefore$ कुल वार्षिक ला�भ

$=\frac{11}{6} \times 252=$ Rs. 462

$\therefore$ मात्रा I $<$ मात्रा II