विविध प्रश्न 54
५४. एक नाव बिंदु A से B तक जाने और फिर वापस बिंदु A आने में ६३० मिनट लेती है। बिंदु A और B के बीच की दूरी ७२ किमी है। यदि स्थिर जल में नाव की चाल और जल धारा की चाल का अनुपात क्रमशः ७ : १ है, तो नाव की धारा के अनुकूल चाल कितनी है? (किमी/घंटा में)
(१) २३
(२) १२
(३) २४
(४) १६
(५) ८
(IBPS Bank PO/MT CWE (Prelim Exam) 14.10.2018)
Show Answer
सही उत्तर: ५४. (४)
हल: ५४. (४) AB = ७२ किमी।
कुल समय = ६३० मिनट
= (६३०/६०) घंटे = २१/२ घंटे
स्थिर जल में नाव की चाल = ७x किमी/घंटा
धारा की चाल = x किमी/घंटा
धारा के अनुकूल दर = ८x किमी/घंटा
धारा के प्रतिकूल दर = ६x किमी/घंटा
प्रश्नानुसार,
७२/(८x) + ७२/(६x) = २१/२
⇒ ९/x + १२/x = २१/२
⇒ २१/x = २१/२ ⇒ x = (२१ × २)/२१
= २ किमी/घंटा
∴ धारा के अनुकूल दर = ८x
= (८ × २) किमी/घंटा
= १६ किमी/घंटा