विविध प्रश्न 53

  1. एक नाव धारा के प्रतिकूल 60 किमी और धारा के अनुकूल 60 किमी की दूरी तय करने में कुल 5 घंटे का समय लेती है। यदि शांत जल में नाव की चाल नदी की धारा की चाल से 400% अधिक हो, तो शांत जल में नाव की चाल क्या है? (किमी/घंटा में)

25

30

20

18

15

(इंडियन बैंक पीओ ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा 06.10.2018)

Show Answer

सही उत्तर: 53. (1)

हल: 53. (1) माना धारा की चाल x किमी/घंटा है।

∴ शांत जल में नाव की चाल = 5 × x किमी/घंटा

∴ इसकी धारा के प्रतिकूल चाल = 5x - x = 4x किमी/घंटा

∴ धारा के अनुकूल चाल = 5x + x = 6x किमी/घंटा

प्रश्नानुसार,

60/(4x) + 60/(6x) = 5 ⇒ 15/x + 10/x = 5

⇒ 25/x = 5 ⇒ x = 25/5 = 5 किमी/घंटा

∴ शांत जल में नाव की चाल = 5 × 5 = 25 किमी/घंटा