विविध प्रश्न 51
- नाव की अनुप्रवाह चाल और उर्ध्वप्रवाह चाल के बीच का अंतर 6 किमी/घंटा है और नाव P से Q (अनुप्रवाह) 72 किमी 4 घंटे में तय करती है। शांत जल में नाव की चाल ज्ञात कीजिए।
(1) 15 किमी/घंटा
(2) 18 किमी/घंटा
(3) 20 किमी/घंटा
(4) 80 किमी/घंटा
(5) 24 किमी/घंटा
(IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 18.08.2018)
Show Answer
सही उत्तर: 51. (1)
हल: 51. (1) शांत जल में नाव की चाल = x किमी/घंटा
धारा की चाल = y किमी/घंटा
अनुप्रवाह दर = (x + y) किमी/घंटा
उर्ध्वप्रवाह दर = (x − y) किमी/घंटा
प्रश्नानुसार,
(x + y) − (x − y) = 6
⇒ 2y = 6
⇒ y = 3 किमी/घंटा
∴ नाव की अनुप्रवाह दर
= 72 / 4 = 18 किमी/घंटा
∴ x + y = 18
⇒ x + 3 = 18
⇒ x = 18 − 3 = 15 किमी/घंटा