विविध प्रश्न 50
- शांत जल में नाव की चाल धारा की चाल की 9.6 गुनी है। यदि नाव 43 किमी धारा के विरुद्ध 2 घंटे में तय करती है, तो 159 किमी धारा के अनुकूल तय करने में कितना समय लगेगा?
(1) 5 घंटे
(2) 7 घंटे
(3) 7 घंटे 30 मिनट
(4) 6 घंटे 30 मिनट
(5) 6 घंटे
(IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 11.08.2018)
Show Answer
सही उत्तर: 50. (5)
हल: 50. (5) धारा की चाल = x किमी/घंटा
∴ शांत जल में नाव की चाल = 9.6x किमी/घंटा।
नाव की धारा के विरुद्ध चाल
= 43/2 = 21.5 किमी/घंटा।
⇒ 9.6x - x = 21.5
⇒ 8.6x = 21.5
⇒ x = 21.5/8.6 = 2.5 किमी/घंटा।
⇒ धारा के अनुकूल चाल = 10.6x
= 10.6 × 2.5 = 26.5 किमी/घंटा।
∴ 159 किमी धारा के अनुकूल तय करने में लगा समय
= 159/26.5 = 6 घंटे