विविध प्रश्न 5
- 14 की-बोर्ड और 8 माउस-पैड की लागत ₹26240 है। 35 की-बोर्ड और 20 माउस-पैड की लागत क्या होगी?
(1) ₹65,600
(2) ₹58,800
(3) ₹76,550
(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS RRBs ऑफिस असिस्टेंट CWE परीक्षा, 09.09.2012)
Show Answer
सही उत्तर: 5. (1)
हल: 5. (1) माना 1 की-बोर्ड का क्रय मूल्य = ₹x
1 माउस-पैड का क्रय मूल्य = ₹y
∴ 14x + 8y = 26240
दोनों पक्षों को 2 से विभाजित करने पर,
7x + 4y = 13120
दोनों पक्षों को 5 से गुणा करने पर,
35x + 20y = 65600