विविध प्रश्न 48

  1. एक खाली टैंक को भरने में इनलेट A और इनलेट B द्वारा लिए गए समय का अनुपात क्रमशः $3:4$ है। जब टैंक पूरी तरह खाली था, तब इनलेट A और इनलेट B को एकान्तर रूप से खोला गया (पहले घंटे में A, दूसरे घंटे में B, तीसरे घंटे में A ….)। 12 घंटे के अंत में, यदि टैंक का 70\% भाग भरा हुआ था, तो इनलेट A (अकेला) खाली टैंक को पूरी तरह से कितने घंटों में भर सकता है?

(1) 15 घंटे

(2) 9 घंटे

(3) 20 घंटे

(4) 12 घंटे

(5) दिए गए विकल्पों में से कोई नहीं

(IBPS RRBs Officer CWE (Prelim Exam) 11.08.2018)

Show Answer

सही उत्तर: 48. (1)

हल: 48. (1) नल A द्वारा लिया गया समय $=3x$ घंटे।

नल B द्वारा लिया गया समय $=4x$ घंटे

पहले दो घंटों में भरा गया टैंक का भाग $=\frac{1}{3x}+\frac{1}{4x}$

$=\frac{4+3}{12x}=\frac{7}{12x}$

पहले 12 घंटों में भरा गया टैंक का भाग

$=\frac{6 \times 7}{12x}=\frac{7}{2x}$

$\therefore \frac{7}{2x}=\frac{7}{10} \Rightarrow x=5$

$\therefore$ नल A द्वारा लिया गया समय $=15$ घंटे