विविध प्रश्न 40
- सामान्य (स्थिर जल में) चाल से 10% कम चाल पर एक नाव 5 घंटे में 110 किमी धारा के अनुकूल तय करती है। यदि नाव की सामान्य चाल (स्थिर जल में) धारा की चाल से 400% अधिक हो, तो वह अपनी सामान्य चाल से 120 किमी धारा के प्रतिकूल कितने समय में तय करेगी?
(1) 6 घंटे
(2) 7 घंटे 30 मिनट
(3) 8 घंटे
(4) 8 घंटे 30 मिनट
(5) 9 घंटे
(कैनरा बैंक पीओ परीक्षा 04.03.2018)
Show Answer
सही उत्तर: 40. (2)
हल:
- (2) धारा की चाल = x किमी/घंटा।
∴ स्थिर जल में नाव की चाल = 5x किमी/घंटा।
इसकी चाल 10% कम हो जाती है।
∴ अनुकूल दिशा में दर
= 5 × (9x/10) + x
= (9x/2) + x = 11x/2 किमी/घंटा।
प्रश्नानुसार,
110 / (11x/2) = 5 ⇒ (110 × 2) / (11x) = 5
⇒ x = 20/5 = 4 किमी/घंटा।
∴ नाव की प्रतिकूल दिशा में दर
= 5x - x = 4x किमी/घंटा।
= 4 × 4 = 16 किमी/घंटा।
∴ अभीष्ट समय = 120 / 16
= 7½ घंटे
= 7 घंटे 30 मिनट