विविध प्रश्न 34
३४. एक नाव ३६ मिनट में धारा के अनुकूल ९.६ किमी की दूरी तय कर सकती है। यदि पानी की धारा की चाल नाव की धारा के अनुकूल चाल का १०% है, तो नाव धारा के प्रतिकूल १९.२ किमी की दूरी तय करने में कितना समय लेगी?
(१) २ घंटे
(२) ३ घंटे
(३) १.२५ घंटे
(४) १.५ घंटे
(५) १ घंटा
(IBPS RRBs Officers CWE (Prelim Exam) 09.09.2017 IInd Sitting)
Show Answer
सही उत्तर: ३४. (४)
हल: ३४. (४) नाव की धारा के अनुकूल दर
$=\left(\frac{9.6}{\frac{36}{60}}\right)$ किमी/घंटा।
$=\left(\frac{9.6 \times 60}{36}\right)$ किमी/घंटा।
$=16$ किमी/घंटा।
धारा की चाल $=1.6$ किमी/घंटा।
$\therefore$ शांत जल में नाव की चाल
$=(16-1.6)$ किमी/घंटा।
$=14.4$ किमी/घंटा।
$\therefore$ नाव की धारा के प्रतिकूल दर
$=(14.4-1.6)$ किमी/घंटा।
$=12.8$ किमी/घंटा।
$\therefore$ अभीष्ट समय
$=\left(\frac{19.2}{12.8}\right)$ घंटे
$=1.5$ घंटे