विविध प्रश्न 32
- एक नाव धारा के अनुकूल चलते हुए 30 किमी की दूरी 2 घंटे में तय करती है। वापस आते समय नाव को उसी दूरी को तय करने में 6 घंटे लगते हैं। शांत जल में नाव की चाल क्या है? (किमी/घंटा में)
(1) 15
(2) 5
(3) 10
(4) 20
(5) इनमें से कोई नहीं
(इंडियन बैंक पीओ (प्री.) परीक्षा, 21.01.2017 (द्वितीय पाली))
Show Answer
सही उत्तर: 32. (3)
हल:
- (3) नाव की धारा के अनुकूल दर
$=\frac{30}{2}=15$ $ \mathrm{kmph}$
धारा के प्रतिकूल दर
$=\frac{30}{6}=5$ $ \mathrm{kmph}$
$\therefore$ शांत जल में नाव की चाल
$=\frac{1}{2}$ (धारा के अनुकूल दर + धारा के प्रतिकूल दर)
$=\frac{1}{2}(15+5 \mathrm{kmph})=10 $ $\mathrm{kmph}$