विविध प्रश्न 25

  1. एक नाव धारा के विरुद्ध 63 किमी और धारा के अनुकूल उतनी ही दूरी तय करने में कुल आठ घंटे का समय लेती है। धारा की चाल, शांत जल में नाव की चाल की $\frac{1}{8}$ है। शांत जल में नाव की चाल क्या है? (किमी/घंटा में)

(1) 32

(2) 24

(3) 16

(4) 8

(5) 36

Show Answer

सही उत्तर: 25. (3)

हल: 25. (3) शांत जल में नाव की चाल $=$ $8 x$ किमी/घंटा (मान लीजिए)

$\therefore$ धारा की चाल $=x$ किमी/घंटा

$\therefore$ अनुप्रवाह दर

$=(8 x+x)$ किमी/घंटा

$=9 x$ किमी/घंटा

उर्ध्वप्रवाह दर $=7 x$ किमी/घंटा

$\because$ समय $=\frac{\text{दूरी}}{\text{चाल}}$

$\therefore \frac{63}{9 x}+\frac{63}{7 x}=8$

$\Rightarrow \frac{7}{x}+\frac{9}{x}=8$

$\Rightarrow \frac{16}{x}=8$

$\Rightarrow x=\frac{16}{8}=2$

$\therefore$ शांत जल में नाव की चाल $=$ $8 x=16$ किमी/घंटा