विविध प्रश्न 24

  1. अपनी सामान्य चाल का 60 % चाल पर, L मीटर लंबाई की एक रेलगाड़ी 240 मीटर लंबे प्लेटफॉर्म को 15 सेकंड में पार करती है। अपनी सामान्य चाल पर, वह रेलगाड़ी एक खंभे को 6 सेकंड में पार करती है। L का मान (मीटर में) क्या है?

(1) 270

(2) 225

(3) 220

(4) 480

(5) 240

(IBPS RRBs Officer CWE (Pre.))

Show Answer

सही उत्तर: 24. (4)

हल: 24. (4) माना रेलगाड़ी की सामान्य चाल x किमी/घंटा है।

जब रेलगाड़ी प्लेटफॉर्म को पार करती है, तय की गई दूरी

= रेलगाड़ी और प्लेटफॉर्म की लंबाई = $(\mathrm{L}+240)$ मीटर

$\therefore \frac{60 x}{100}=\frac{\mathrm{L}+240}{15}$

$\Rightarrow \frac{3 x}{5}=\frac{\mathrm{L}+240}{15}$

पुनः,

$x=\frac{L}{6}$ $\quad$ ……..(ii)

$\therefore \frac{3}{5} \times \frac{\mathrm{L}}{6}=\frac{\mathrm{L}+240}{15}$

[समीकरण (ii) से]

$\Rightarrow \frac{\mathrm{L}}{10}=\frac{\mathrm{L}+240}{15}$

$\Rightarrow \frac{\mathrm{L}}{2}=\frac{\mathrm{L}+240}{3}$

$\Rightarrow 3 \mathrm{L}=2 \mathrm{L}+480$

$\Rightarrow \mathrm{L}=480$ मीटर