विविध प्रश्न 20

  1. धारा के अनुकूल नाव की चाल और धारा के प्रतिकूल नाव की चाल का अनुपात क्रमशः $7:5$ है। यदि नाव धारा के अनुकूल $63$ किमी की दूरी 3 घंटे में तय करती है, तो शांत जल में नाव की चाल कितनी है? (किमी/घंटा में)

20

16

14

12

18

(बैंक ऑफ महाराष्ट्र PO परीक्षा, 26.10.2016)

Show Answer

सही उत्तर: 20. (5)

हल: 20. (5) शांत जल में नाव की चाल $=$ $x$ किमी/घंटा (मान लीजिए)

धारा की चाल $=y$ किमी/घंटा

$\therefore$ धारा के अनुकूल चाल

$=(x+y)$ किमी/घंटा

धारा के प्रतिकूल चाल $=(x-y)$ किमी/घंटा

प्रश्नानुसार,

$\frac{x+y}{x-y}=\frac{7}{5}$

कॉम्पोनेन्डो और डिविडेंडो से,

$\frac{2x}{2y}=\frac{7+5}{7-5}$

$\Rightarrow \frac{x}{y}=\frac{12}{2}=6$

$\Rightarrow x=6y \ldots$ (i)

पुनः,

$x+y=\frac{63}{3}=21$

$\Rightarrow 7y=21$

$\Rightarrow y=\frac{21}{7}=3$ मी/से

$\Rightarrow x=6 \times 3=18$ किमी/घंटा