विविध प्रश्न 17
१७. शांत जल में नाव की चाल $15$ किमी/घंटा है और धारा की चाल $3$ किमी/घंटा है। बिंदु A से बिंदु B तक धारा के अनुकूल तय की गई दूरी, उसी नाव द्वारा उसी समय में बिंदु B से बिंदु C तक धारा के प्रतिकूल तय की गई दूरी से $24$ किमी अधिक है। नाव को बिंदु C से बिंदु B तक धारा के अनुकूल जाने में कितना समय लगेगा?
(1) $2$ घंटे
(2) $2$ घंटे $30$ मिनट
(3) $2$ घंटे $40$ मिनट
(4) $2$ घंटे $10$ मिनट
(5) $3$ घंटे $20$ मिनट
(IBPS Specialist Officer (IT) CWE 14.02.2016)
Show Answer
सही उत्तर: १७. (3)
हल: १७. (3) नाव की धारा के अनुकूल चाल
$=15+3=18$ किमी/घंटा
नाव की धारा के प्रतिकूल चाल
$=15-3=12$ किमी/घंटा
माना, $\mathrm{BC}=x$ किमी
$\therefore \mathrm{AB}=(x+24)$ किमी
प्रश्नानुसार,
$\frac{x+24}{18}=\frac{x}{12}$
$\Rightarrow \frac{x+24}{3}=\frac{x}{2}$
$\Rightarrow 3x=2x+48 \Rightarrow 3x-2x=48$
$\Rightarrow x=48$ किमी।
$48$ किमी धारा के अनुकूल तय करने में लगा समय $=\frac{48}{18}$ घंटे
$=\frac{8}{3}$ घंटे $=2$ घंटे $\frac{2}{3} \times 60$ मिनट
$=2$ घंटे 40 मिनट