विविध प्रश्न 11
- नाव की धारा के प्रतिकूल चाल और धारा के अनुकूल चाल के बीच अनुपात 3 : 4 है। यदि नाव 3 घंटे 30 मिनट में 70 km धारा के अनुकूल तय करती है, तो शांत जल में नाव की चाल कितनी है? (km/h में)
(1) 18
(2) 18.5
(3) 17
(4) 17.5
(5) 16
(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 04.10.2015)
Show Answer
सही उत्तर: 11. (4)
हल: 11. (4) धारा के अनुकूल दर
= 4x kmph
धारा के प्रतिकूल दर = 3x kmph
प्रश्नानुसार,
समय = दूरी / चाल ; 70/(4x) = 3½
⇒ 70/(4x) = 7/2 ⇒ 10/(2x) = 1
⇒ 2x = 10 ⇒ x = 5
∴ धारा के प्रतिकूल दर = 5 × 3
= 15 kmph
धारा के अनुकूल दर = 5 × 4
= 20 kmph
∴ शांत जल में नाव की चाल
= ½ (20 + 15) kmph
= 35/2 = 17.5 kmph