मापन प्रश्न 22
प्रश्न
एक आयताकार ऑडिटोरियम के फर्श की लंबाई एक वृत्त की त्रिज्या से 6 मीटर अधिक है, जिसकी परिधि 572 m है। आयताकार ऑडिटोरियम के फर्श की परिमाप 356 m है। ऑडिटोरियम के फर्श को फर्शिंग कराने की लागत क्या होगी (केवल ऑडिटोरियम के फर्श की), यदि फर्शिंग की लागत ₹ 12 / m² है?
(1) ₹ 87,954
(2) ₹ 91,236
(3) ₹ 94,284
(4) ₹ 75,490
(5) इनमें से कोई नहीं
(IBPS RRBs ऑफिस असिस्टेंट CWE परीक्षा, 09.09.2012)
Show Answer
सही उत्तर: (3)
हल: (3)
वृत्त की परिधि = 2πr
⇒ 572 = 2 × 22/7 × r
⇒ r = (572 × 7) / (2 × 22) = 91
∴ फर्श की लंबाई = 91 + 6 = 97 मीटर = l
∴ 2(l + b) = 356
⇒ 2(97 + b) = 356
⇒ 97 + b = 178
⇒ b = 178 - 97 = 81 मीटर
∴ फर्श का क्षेत्रफल = 97 × 81 = 7857 वर्ग मीटर
∴ आवश्यक लागत = 12 × 7857 = ₹ 94284