मापन प्रश्न 17
प्रश्न
एक वृत्त और एक आयत का कुल क्षेत्रफल 1166 वर्ग सेमी है। वृत्त का व्यास 28 सेमी है। यदि आयत की लंबाई 25 सेमी है, तो वृत्त की परिधि और आयत की परिमाप का योग क्या है?
(1) 186 सेमी
(2) 182 सेमी
(3) 184 सेमी
(4) निर्धारित नहीं किया जा सकता
(5) इनमें से कोई नहीं
(Bank Of Baroda PO Exam. 13.03.2011)
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2)
वृत्त का क्षेत्रफल = π r² = (22/7) × 14 × 14 = 616 वर्ग सेमी
∴ आयत का क्षेत्रफल = 1166 − 616 = 550 वर्ग सेमी
आयत की चौड़ाई = 550 / 25 = 22 सेमी
∴ वृत्त की परिधि = π × व्यास = (22/7) × 28 = 88 सेमी
आयत की परिमाप = 2 × (लंबाई + चौड़ाई) = 2 × (25 + 22) = 94 सेमी
अभीष्ट योग = 88 + 94 = 182 सेमी