छूट प्रश्न 2

प्रश्न

एक वस्तु के क्रय मूल्य तथा विक्रय मूल्य का अनुपात $5: 6$ है। यदि वस्तु के अंकित मूल्य पर $20 \%$ की छूट दी जाती है, तो अंकित मूल्य, क्रय मूल्य से कितने प्रतिशत अधिक है?

(1) $\frac{100}{3} \%$

(2) $50 \%$

(3) $40 \%$

(4) $\frac{200}{3} \%$

(5) $60 \%$

(IBPS Bank PO/MT CWE-VII (Prelim Exam) 15.10.2017)

Show Answer

उत्तर: (2)

हल: (2)

माना क्रय मूल्य Rs. 50 है।

$\therefore$ विक्रय मूल्य = Rs. 60

यदि अंकित मूल्य Rs. $x$ हो, तो

$x \times \frac{80}{100}=60$

$\Rightarrow x=\frac{60 \times 100}{80}=$ Rs. 75

$\therefore$ अभीष्ट प्रतिशत $=\left(\frac{75-50}{50}\right) \times 100$ $=\frac{25}{50} \times 100=50 \%$