डेटा पर्याप्तता प्रश्न 30

निर्देश : नीचे दिए गए प्रत्येक प्रश्न में एक प्रश्न और उसके नीचे दो कथन I और II दिए गए हैं। आपको यह तय करना है कि कथनों में दिए गए आंकड़े प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं या नहीं। दोनों कथनों को पढ़िए और

(बैंक ऑफ बड़ौदा पीओ परीक्षा 14.08.2014)

उत्तर (1) दीजिए यदि कथन I में दिए गए आंकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं, जबकि कथन II में दिए गए आंकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

उत्तर (2) दीजिए यदि कथन II में दिए गए आंकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं, जबकि कथन I में दिए गए आंकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

उत्तर (3) दीजिए यदि कथन I में दिए गए आंकड़े अकेले या कथन II में दिए गए आंकड़े अकेले प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त हैं।

उत्तर (4) दीजिए यदि कथन I और II दोनों में दिए गए आंकड़े मिलकर भी प्रश्न का उत्तर देने के लिए पर्याप्त नहीं हैं।

उत्तर (5) दीजिए यदि कथन I और II दोनों में दिए गए आंकड़े मिलकर प्रश्न का उत्तर देने के लिए आवश्यक हैं।

  1. रमेश की वर्तमान आयु क्या है?

I. रमेश, सुरेश से 5 वर्ष बड़ा है।

II. सुरेश और रमेश की आयु का अनुपात क्रमशः $4 : 5$ है।

Show Answer

सही उत्तर: 30. (5)

हल: 30. (5) दोनों कथनों से

$5 x - 4 x = 5 \Rightarrow x = 5$

रमेश की आयु $= 5 \times 5$

$= 25$ वर्ष