डेटा व्याख्या प्रश्न 376

निर्देश: गद्य में दी गई सूचना को पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

एक कॉलेज में ‘x’ संख्या में छात्र हैं। उनमें से प्रत्येक को निम्नलिखित फिल्मों के प्रकारों में से या तो एक या अधिक पसंद हैं—हॉलीवुड, बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में। पुरुष और महिला छात्रों का संबंधित अनुपात 9:7 है।
16% पुरुष छात्र केवल हॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। 22% केवल बॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। 12% केवल क्षेत्रीय फिल्में पसंद करते हैं। 30% पुरुष छात्र केवल हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। 10% केवल बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में पसंद करते हैं और 6% केवल क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। शेष 18 पुरुष छात्र दिए गए सभी प्रकार की फिल्में पसंद करते हैं।
14% महिला छात्र केवल हॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। 20% केवल बॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। 8% केवल क्षेत्रीय फिल्में पसंद करती हैं। 26% महिला छात्र केवल हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। 18% केवल बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में पसंद करती हैं और 10% केवल क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। शेष महिला छात्र दिए गए सभी प्रकार की फिल्में पसंद करती हैं।

दिए गए प्रकारों में से केवल दो प्रकार की फिल्में पसंद करने वाले पुरुष छात्रों की संख्या, केवल दो प्रकार की फिल्में पसंद करने वाली महिला छात्रों की संख्या से कितने प्रतिशत अधिक है?

(1) 11 1⁄21

(2) 16 1⁄7

(3) 9 11⁄21

(4) 8 1⁄7

(5) 13 11⁄14

Show Answer

सही उत्तर: (3)

हल: (3) केवल दो प्रकार की फिल्में पसंद करने वाले लड़के

⇒ 135+45+27=207

केवल दो प्रकार की फिल्में पसंद करने वाली लड़कियाँ $\Rightarrow 91+63+35$

$=189$

$\therefore$ आवश्यक प्रतिशत

$=\left(\frac{207-189}{189}\right) \times 100$

$=\frac{1800}{189}=\frac{200}{21}=9 \frac{11}{21} \%$