डेटा व्याख्या प्रश्न 374
निर्देश: गद्य में दी गई सूचना को पढ़ें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
एक कॉलेज में ‘x’ संख्या में छात्र हैं। उनमें से प्रत्येक को निम्नलिखित फिल्मों के प्रकारों में से या तो एक या अधिक पसंद हैं- हॉलीवुड, बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में। पुरुष और महिला छात्रों का संबंधित अनुपात 9:7 है।
16% पुरुष छात्र केवल हॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। 22% केवल बॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। 12% केवल क्षेत्रीय फिल्में पसंद करते हैं। 30% पुरुष छात्र केवल हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। 10% केवल बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में पसंद करते हैं और 6% केवल क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में पसंद करते हैं। शेष 18 पुरुष छात्र दी गई सभी प्रकार की फिल्में पसंद करते हैं।
14% महिला छात्र केवल हॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। 20% केवल बॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। 8% केवल क्षेत्रीय फिल्में पसंद करती हैं। 26% महिला छात्र केवल हॉलीवुड और बॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। 18% केवल बॉलीवुड और क्षेत्रीय फिल्में पसंद करती हैं और 10% केवल क्षेत्रीय और हॉलीवुड फिल्में पसंद करती हैं। शेष महिला छात्र दी गई सभी प्रकार की फिल्में पसंद करती हैं।
बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाले पुरुष छात्रों की संख्या और बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाली महिला छात्रों की संख्या के बीच क्या अंतर है?
(1) 69
(2) 52
(3) 63
(4) 65
(5) 57
Show Answer
सही उत्तर: (2)
हल: (2) बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाले लड़के =99+135+45+18 =297
बॉलीवुड फिल्में पसंद करने वाली लड़कियाँ =70+91+63+21
=245
अभीष्ट अंतर =297-245 =52