डेटा व्याख्या प्रश्न 346

निर्देश: सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

विभिन्न विश्वविद्यालयों की प्रवेश परीक्षाओं में उपस्थित हुए अभ्यर्थियों की संख्या, उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों की संख्या और उत्तीर्ण पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या का संबंधित अनुपात।

विश्वविद्यालय उपस्थित
अभ्यर्थियों की
संख्या
उत्तीर्ण हुए
अभ्यर्थियों की
संख्या
उत्तीर्ण पुरुष तथा महिला अभ्यर्थियों की संख्या का
संबंधित अनुपात
A 700 560 $9: 5$
B 620 576 $7: 9$
C 780 672 $13: 11$
D 840 704 $3: 5$

विश्वविद्यालय A की प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण हुए पुरुष अभ्यर्थियों की संख्या तथा उसी परीक्षा में अनुत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों (पुरुष + महिला दोनों) की संख्या के बीच संबंधित अनुपात क्या है?

(1) $5: 2$

(2) $7: 2$

(3) $10: 7$

(4) $8: 3$

(5) दिए गए विकल्पों के अतिरिक्त अन्य

Show Answer

सही उत्तर: 346.(5)

हल: (5) विश्वविद्यालय A में उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी

$=560 \times \frac{9}{14}=360$

अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी $=$ $700-560=140$

$\therefore$ अभीष्ट अनुपात $=360: 140$

$=18: 7$