डेटा व्याख्या प्रश्न 338

निर्देश: निम्नलिखित सारणी का ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

वर्ष 2001 से 2005 तक कॉलेज XYZ में दो विषयों से सम्बन्धित छात्रों की संख्या और उनमें से उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का प्रतिशत दिया गया है।

वर्ष सांख्यिकी अर्थशास्त्र
उपस्थित हुए
छात्रों की
संख्या
उपस्थित हुए
छात्रों में से
उत्तीर्ण होने
वाले छात्रों
का प्रतिशत
उपस्थित हुए
छात्रों की
संख्या
उपस्थित हुए
छात्रों में से
उत्तीर्ण होने
वाले छात्रों
का प्रतिशत
2001 2200 $45 \%$ 4200 $40 \%$
2002 2700 $55 \%$ 3800 $45 \%$
2003 2500 $35 \%$ 2600 $60 \%$
2004 3200 $65 \%$ 4800 $55 \%$
2005 4800 $60 \%$ 2200 $50 \%$

वर्ष 2002 और वर्ष 2003 में अर्थशास्त्र विषय में असफल रहे छात्रों की औसत संख्या ज्ञात कीजिए?

(1) 1435

(2) 1565

(3) 1720

(4) 1590

(5) दिए गए विकल्पों के अतिरिक्त

Show Answer

सही उत्तर: 338.(2)

हल: (2) अर्थशास्त्र में असफल छात्र:

वर्ष $2002 \Rightarrow \frac{3800 \times 55}{100}$

$=2090$

वर्ष $2003 \Rightarrow \frac{2600 \times 40}{100}=1040$

$\therefore$ अभीष्ट औसत

$=\frac{2090+1040}{2}=\frac{3130}{2}=1565$