डेटा व्याख्या प्रश्न 315

निर्देश: सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

दी गई सारणी एक 5-दिवसीय टेस्ट मैच के सभी दिनों के दौरान एक स्टेडियम (जिसकी बैठने की क्षमता 40000 है) में उपस्थिति दिखाती है।

दिन स्टेडियम की कुल उपस्थिति
(Total Attendance)
वे प्रतिशत लोग जो खेल के अंत तक
स्टेडियम में रुके रहे
गुरुवार 18000 80
शुक्रवार 24000 90
शनिवार 32000 95
रविवार 30000 85
सोमवार 25000 92

नोट: खेल के अंत में सभी लोग स्टेडियम छोड़ देते हैं। प्रत्येक दिन के अंत में खेल समाप्त होता है।

शुक्रवार को खेल के अंत तक स्टेडियम में रुके रहे लोगों की संख्या, गुरुवार की तुलना में कितने प्रतिशत अधिक थी?

(1) 50

(2) 60

(3) 40

(4) 25

(5) 30

Show Answer

सही उत्तर: (1)

हल: (1) खेल के अंत तक स्टेडियम में रुके रहे लोगों की संख्या:

शुक्रवार $\Rightarrow \frac{24000 \times 90}{100}=21600$

गुरुवार $\Rightarrow \frac{18000 \times 80}{100}=14400$

अभीष्ट प्रतिशत

$=\frac{21600-14400}{14400} \times 100$

$=\frac{7200}{144}=50 \%$