डेटा व्याख्या प्रश्न 314
निर्देश : सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
दी गई सारणी एक 5-दिवसीय टेस्ट मैच के सभी दिनों के दौरान स्टेडियम (जिसकी बैठने की क्षमता 40000 है) में उपस्थिति को दर्शाती है।
| दिन | स्टेडियम की कुल उपस्थिति |
वे प्रतिशत लोग जो खेल समाप्त होने तक स्टेडियम में रहे |
|---|---|---|
| गुरुवार | 18000 | 80 |
| शुक्रवार | 24000 | 90 |
| शनिवार | 32000 | 95 |
| रविवार | 30000 | 85 |
| सोमवार | 25000 | 92 |
नोट: खेल समाप्त होने पर सभी ने स्टेडियम छोड़ दिया। प्रत्येक दिन के अंत में खेल समाप्त होता है।
यदि शुक्रवार और रविवार को स्टेडियम में आने वालों में क्रमशः $65 \%$ और $60 \%$ पुरुष थे, तो शुक्रवार और रविवार को स्टेडियम में आने वाले पुरुषों की संख्या में कितना अंतर था?
(1) 1800
(2) 3400
(3) 3200
(4) 5100
(5) 2400
Show Answer
सही उत्तर: 314.(5)
हल: (5) पुरुषों की संख्या :
शुक्रवार $\Rightarrow 24000 \times \frac{65}{100}$
$=15600$
रविवार $\Rightarrow 30000 \times \frac{60}{100}$
$=18000$
अभीष्ट अंतर
$=18000-15600=2400$