डेटा व्याख्या प्रश्न 300
निर्देश: सारणी का अध्ययन करें और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।
निम्नलिखित आँकड़े पाँच दुकानों A, B, C, D और E द्वारा पाँच विभिन्न माह—जुलाई, अगस्त, सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर—में बेचे गए जूतों की संख्या से सम्बन्धित हैं।
| दुकानें | A | B | C | D | E |
|---|---|---|---|---|---|
| माह | |||||
| जुलाई | 128 | 133 | 109 | 113 | 117 |
| अगस्त | 103 | 115 | 121 | 87 | 163 |
| सितम्बर | 135 | 126 | 111 | 121 | 217 |
| अक्टूबर | 174 | 168 | 148 | 173 | 232 |
| नवम्बर | 240 | 257 | 227 | 307 | 328 |
दुकान A द्वारा जुलाई, अगस्त और सितम्बर के महीनों में बेचे गए जूतों की औसत संख्या क्या है?
(1) 120
(2) 125
(3) 136
(4) 122
(5) 130
Show Answer
सही उत्तर: 300.(4)
हल: (4) अभीष्ट औसत
$=\frac{128+103+135}{3}$
$=\frac{366}{3}=122$