डेटा व्याख्या प्रश्न 281

निर्देश: निम्नलिखित सारणी के आधार पर दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए।

विश्वविद्यालय संकाय सदस्यों की
कुल संख्या
सहायक
प्राध्यापकों का
प्रतिशत
सह-प्राध्यापकों
की संख्या
$J$ 250 60 75
$K$ 180 75 24
$L$ 150 80 16
$M$ 100 63 21
नोट: संकाय सदस्यों में केवल सहायक प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक और प्राध्यापक शामिल हैं।

विश्वविद्यालयों $K, L$ और $M$ में सहायक प्राध्यापकों की औसत संख्या क्या है?

(1) 102

(2) 106

(3) 105

(4) 104

(5) 108

Show Answer

सही उत्तर: 281.(2)

हल: (2) विश्वविद्यालयों $K, L$ और $M$ में सहायक प्राध्यापकों की संख्या

$=\frac{180 \times 75}{100}+\frac{150 \times 80}{100}+63$

$=135+120+63=318$

अभीष्ट औसत $=\frac{318}{3}=106$