डेटा व्याख्या प्रश्न 216

दिशा: नीचे दी गई तालिका को ध्यान से पढ़िए और उसके बाद दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए। यह तालिका राज्य X में पिछले 5 वर्षों के दौरान हुई एक प्रतिस्पर्धी परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों की संख्या और उत्तीर्ण होने वालों की जानकारी देती है।

वर्ष उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या उत्तीर्ण उम्मीदवारों का प्रतिशत उत्तीर्ण पुरुष व महिलाओं का अनुपात
2001 - - 5:3
2002 750 - 5:4
2003 600 28% -
2004 - 65% 8:5
2005 1040 40% -

वर्ष 2003 में कुल 68 पुरुष उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए। इस वर्ष उत्तीर्ण पुरुषों व महिलाओं का अनुपात क्या था?

(1) 11:25
(2) 19:25
(3) 17:25
(4) 25:13
(5) 13:19

[[Sc_marker_0]]
सही उत्तर: (3)

हल:
2003 में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की संख्या = (600 × 28)/100 = 168
महिला उम्मीदवार = 168 − 68 = 100
अतः अभीष्ट अनुपात = 68:100 = 17:25

[[Sc_marker_1]]