डेटा व्याख्या प्रश्न 156

निर्देश: निम्नलिखित जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

एक स्कूल X में 660 छात्र हैं। लड़कों और लड़कियों का अनुपात क्रमशः 6 : 5 है। उनमें से सेब, संतरे और केले बाँटे गए हैं। $15 \%$ लड़कों को केवल सेब मिला, $10 \%$ लड़कों को केवल संतरा मिला और $20 \%$ लड़कों को केवल केला मिला। $7.5 \%$ लड़कों को केवल संतरा और सेब मिला, $12.5 \%$ लड़कों को केवल संतरा और केला मिला और $30 \%$ लड़कों को केवल केला और सेब मिला। शेष लड़कों को तीनों फल मिले।
$22 \%$ लड़कियों को केवल सेब मिला, $18 \%$ लड़कियों को केवल संतरा मिला और $12 \%$ लड़कियों को केवल केला मिला। $10 \%$ लड़कियों को केवल संतरा और सेब मिला, $20 \%$ लड़कियों को केवल संतरा और केला मिला और $8 \%$ लड़कियों को केवल केला और सेब मिला। शेष लड़कियों को तीनों फल मिले।

कितनी लड़कियों को केवल एक प्रकार का फल मिला?

(1) 136

(2) 146

(3) 163

(4) 156

(5) इनमें से कोई नहीं

Show Answer

सही उत्तर: (4)

हल: (4) अभीष्ट उत्तर

$=66+54+36=156$