डेटा व्याख्या प्रश्न 10

निर्देश: निम्नलिखित अनुच्छेद का विवरण ध्यानपूर्वक पढ़ें और नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दें।

एक जमींदार ने अपनी कृषि भूमि को 4 भागों A, B, C और $D$ में विभाजित किया है, जो अलग-अलग फसलें - चावल, गेहूं, रागी और कपास उत्पन्न करते हैं। उसने भूमि के प्रत्येक भाग की लंबाई और चौड़ाई के बीच अनुपात क्रमशः 3:4, 1:2, 3:5 और 2:3 मापा है। फसलों की उपज की कीमत को चावल के लिए रु. 200, गेहूं के लिए रु. 180, रागी के लिए रु. 150 और कपास के लिए रु. 120 प्रति वर्ग मीटर तय किया गया है।

फसलों चावल और रागी की कमाई का अनुपात क्रमशः $7: 6$ है। इन दोनों भूमियों के क्षेत्रफल में क्या अंतर है, यदि वर्ष में दोनों फसलों की बिक्री से औसत कमाई रु.65000 है? (वर्ग मीटर में)

(1) 30

(2) 50

(3) 40

(4) 100

(5) 90

Show Answer

सही उत्तर: 10.(2)

हल: (2) कुल कमाई $=65000 \times 2$ $=$ रु. 130000

चावल की बिक्री से कमाई

$=130000 \times \frac{7}{13}=$ रु. 70000

रागी की बिक्री से कमाई

$=130000 \times \frac{6}{13}=$ रु. 60000

भूमि-A का क्षेत्रफल $=\left(\frac{70000}{200}\right)$

$=350$ वर्ग मीटर

भूमि-C का क्षेत्रफल $=\left(\frac{60000}{150}\right)$

$=400$ वर्ग मीटर

अभीष्ट अंतर $=400-350$

$=50 वर्ग$. मीटर