चक्रवृद्धि ब्याज प्रश्न 8

प्रश्न

याश योजना A में 1200 रु. निवेश करता है, जो 2 वर्ष की अवधि के लिए वार्षिक आधार पर 20 % प्रति वर्ष की दर से चक्रवृद्धि ब्याज देती है। वह योजना B में एक निश्चित राशि निवेश करता है, जो 3 वर्ष की अवधि के लिए 15 % प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज देती है। योजना A से प्राप्त ब्याज योजना B से प्राप्त ब्याज से 42 रु. अधिक है। योजना B में निवेश की गई राशि योजना A में निवेश की गई राशि का कितना प्रतिशत थी?

(1) 90

(2) 110

(3) 80

(4) 75

(5) 25

(बैंक ऑफ महाराष्ट्र PO परीक्षा, 26.10.2016)

Show Answer

उत्तर: (1)

हल: (1)

योजना A से प्राप्त चक्रवृद्धि ब्याज $=P\left[\left(1+\frac{R}{100}\right)^{T}-1\right]$

$=1200\left[\left(1+\frac{20}{100}\right)^{2}-1\right]$

$=1200\left[\left(\frac{6}{5}\right)^{2}-1\right]$

$=1200\left(\frac{36}{25}-1\right)$

$=1200\left(\frac{36-25}{25}\right)$

$=1200 \times \frac{11}{25}=$ रु. 528

योजना B में निवेश = रु. $x$ (मान लीजिए)

$\therefore$ साधारण ब्याज $=\frac{\text { मूलधन } \times \text { समय } \times \text { दर }}{100}$ $=\frac{x \times 3 \times 15}{100}=$ रु. $\frac{45 x}{100}$

प्रश्नानुसार,

$\frac{45 x}{100}=528-42=486$

$\Rightarrow x=\frac{486 \times 100}{45}=$ रु. 1080

$\therefore$ अभीष्ट प्रतिशत $=\frac{1080}{1200} \times 100=90 \%$