चक्रवृद्धि ब्याज प्रश्न 12
प्रश्न
किसी निश्चित राशि पर 10% वार्षिक दर से 2 वर्ष के लिए साधारण ब्याज और छमाही संयोजित चक्रवृद्धि ब्याज के बीच का अंतर रु. 124.05 है। मूलधन कितना है?
(1) रु. 10000
(2) रु. 6000
(3) रु. 12000
(4) रु. 8000
(5) इनमें से कोई नहीं
(SBI (PO) 2000)
Show Answer
सही उत्तर: (4)
हल: (4)
माना धनराशि रु. x है।
प्रश्नानुसार,
$ ( x{{( 1+\frac{5}{100} )}^{4}}-x )-( \frac{x\times 20}{100} )=124.05 $
$ \Rightarrow $ $ x{{( \frac{21}{20} )}^{4}}-x-\frac{x}{5}=124.05 $
$ \Rightarrow $ $ x( \frac{441\times 441}{16\times 10^{4}} )-\frac{6x}{5}=124.05 $
$ \Rightarrow $ $ x( \frac{194481-192000}{160000} )=124.05 $
$ \Rightarrow $ $ x=\frac{124.05\times 160000}{2481} $
$ \Rightarrow $ $ x=रु.8000 $