औसत प्रश्न 4
प्रश्न-
X की उम्र 3 वर्ष पहले Y की वर्तमान उम्र की तीन गुनी थी। वर्तमान में Z की उम्र Y की उम्र की दोगुनी है। साथ ही, Z, X से 12 वर्ष छोटा है। Z की वर्तमान उम्र क्या है?
(1) 15 वर्ष
(2) 24 वर्ष
(3) 12 वर्ष
(4) 6 वर्ष
(5) 18 वर्ष
(IBPS RRBs Officer Scale-I & II CWE 13.09.2015)
Show Answer
सही उत्तर: (5)
हल: (5)
Y की वर्तमान उम्र = y वर्ष (मान लीजिए)
∴ X की वर्तमान उम्र = (3y + 3) वर्ष
∴ Z की वर्तमान उम्र = 2y वर्ष
प्रश्नानुसार,
3y + 3 − 2y = 12
y + 3 = 12
⇒ y = 12 − 3 = 9 वर्ष
∴ Z की वर्तमान उम्र = 2y
= 2 × 9 = 18 वर्ष