मिश्रण या मिश्रधातु प्रश्न 21

प्रश्न

एक बर्तन में अंगूर, अनानास और केले के रस का मिश्रण क्रमशः 4 : 6 : 5 के अनुपात में है। इस मिश्रण में से 15 लीटर निकाल लिया जाता है और बर्तन में 8 लीटर अंगूर का रस और 2 लीटर अनानास का रस मिलाया जाता है। यदि परिणामी मात्रा में अंगूर का रस, अनानास के रस की परिणामी मात्रा से 10 लीटर कम है, तो बर्तन में प्रारंभिक मिश्रण की मात्रा कितनी थी? (लीटर में)

(1) 120

(2) 150

(3) 105

(4) 135

(5) 90

(IBPS Bank PO/MT CWE-V (Preliminary) 10.10.2015)

Show Answer

उत्तर: (4)

हल: (4)

बर्तन में रस की कुल प्रारंभिक मात्रा $=4 x+6 x+5 x=$ $15 x$ लीटर

15 लीटर रस में,

अंगूर का रस $=4$ लीटर

अनानास का रस $=6$ लीटर

केले का रस $=5$ लीटर

प्रश्नानुसार,

$(6 x-6+2)-(4 x-4+8)=10$

$\Rightarrow 6 x-4-4 x-4=10$

$\Rightarrow 2 x-8=10$

$\Rightarrow 2 x=10+8=18$

$\Rightarrow x=9$

$\therefore$ प्रारंभिक मिश्रण की मात्रा $=$ $15 x=15 \times 9=135$ लीटर